ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20221103 095705 सोने व चांदी में उछाल, तेज़ी जारी Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। सोने व चांदी में तेज़ी का रुख जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के कमजोर होने के साथ ही सोने और चांदी की कीमत में इजाफे का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को स्टैंडर्ड सोने की कीमत 500 रुपए बढ़कर 59 हजार 200 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। वहीं चांदी प्रति किलो की कीमत में 1350 का इजाफा हुआ है। सर्राफा व्यापारियों के अनुसार आने वाले दिनों में एक्साइज ड्यूटी बढ़ने का असर सोने-चांदी की कीमत पर नजर आएगा। जिससे कीमती धातुओं की कीमत और ज्यादा बढ़ सकती है।सर्राफा कमेटी की और से जारी भाव के अनुसार जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 59 हजार 200 रुपए पर आ गई है। जबकि 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत सोने की कीमत 56 हजार रुपए पहुंच गई है। जबकि सोना 18 कैरेट 49 हजार रुपए प्रति दस ग्राम और 14 कैरट 40 हजार रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी रिफाइन की कीमत बढ़कर 71 हजार 600 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार के साथ ही भारतीय बाजार का असर अब कीमती धातुओं पर नजर आ रहा है। वेडिंग सीजन के बावजूद लोग जरूरत के हिसाब से ही सोने और चांदी के आभूषण खरीद रहे हैं। जबकि इससे पहले निवेश के तौर पर भी सोने और चांदी खरीदा जा रहा था। जो लगातार बढ़ती कीमतों के बाद अब पूरी तरह बंद हो गया है। अब सिर्फ मुनाफा कमाने के लिए सोना बेचने वालों की भीड़ बाजार में नजर आ रही है।


Share This News