ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20230104 201632 राजस्थान में मिला कोरोना के इस वैरिएंट का पॉजिटिव ** 104 गुना तेज़ी से फैलता है Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में 104 गुना तेज़ी से फैलने वाले वैरिएंट का पॉजिटिव मिला है। इससे कोरोना फैलने का खतरा मंडराने लगा है। राजधानी जयपुर में कोरोना के नए अमेरिकन वेरिएंट का एक मरीज मिलने के बाद प्रदेश में फिर से विदेशों से आने वाले लोगों के जरिए कोरोना फैलने का खतरा बढ़ता नजर आ रहा है। मरीज ओमिक्रॉन के नए अमेरिकन सब वैरिएंट XBB 1.5 से संक्रमित पाया गया है। जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। टूरिस्ट सिटी जयपुर में दुनियाभर से पर्यटक तो नए साल पर आ ही रहे हैं। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल-JLF भी 19 से 23 जनवरी तक शहर में होने जा रहा है। जिसमें हर साल लाखों लोग हिस्सा लेने देश और विदेशों से भी आते हैं।कोरोना के इस अमेरिकन वेरिएंट को अब तक का सबसे तेज फैलने वाला वैरिएंट बताया जा रहा है। इसके फैलने की  स्पीड पिछले वेरिएंट की तुलना में 104 गुना ज्यादा बताई जा रही है। मेडिकल कॉलेज की माइक्रो बायोलॉजी की एचओडी डॉ. भारती मल्होत्रा के अनुसार संक्रमित मरीज जयपुर के सोडाला इलाके का रहने वाला है। वह दिसंबर लास्ट वीक में जांच के लिए हमारी लैब में आया था। जिसकी जांच रिपोर्ट में इस नए वैरियंट की पुष्टि हुई है।जयपुर सीएमएचओ ऑफिस टीम ने मरीज की हिस्ट्री और उसके सम्पर्क में आने लोगों की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक मरीज को शुरूआती 4 दिन बुखार रहा था, उसके बाद से ज्यादा  सिम्पटम नजर नहीं आ रहे हैं। मरीज 21 साल का है। वह सोडाला इलाके का रहने वाला है। वह अमेरिका से ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा है। 19 दिसंबर 2022 को अमेरिका से दिल्ली आया और फिर जयपुर पहुंचा। 23 दिसंबर को बुखार होने पर युवक ने डॉक्टर से परामर्श लेकर कोविड जांच करवाई, तो वह पॉजिटिव मिला। पॉजिटिव मिलने पर ऑनलाइन एक प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर से कंसल्टेशन लेकर दवाईयां लीं और ठीक भी हो गया।


Share This News