ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220830 135733 गैस की कीमतों में फिर वृद्धि, जेब पर पड़ेगा असर Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। एक बार फिर गैस की कीमतों में वृद्धि की गई है। इस बार साल की शुरुआत में ही आम लोगों को एक बार फिर महंगाई का लगड़ा झटका लगा है। महंगाई की यह आफत गुजरात के निवासियों पर पड़ी है, जहां वाहनों में प्रयोग आने वाली CNG और रसोई घर में काम आने वाली PNG महंगी (CNG-PNG Rate Hike) कर दी गई है। गुजरात में गैस सप्लाई का जिम्मा संभाल रही गुजरात गैस ने सीएनजी और पीएनजी के दाम में 5 फीसदी का इजाफा कर दिया है। बढ़ी हुई दरें आज से लागू हो गई हैं। बता दें कि गुजरात में पिछले महीने ही चुनाव संपन्न हुए हैं। गुजरात गैस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आज से गैस की कीमतें बढ़ा दी गई हैं। अब गुजरात गैस की 1 किलो सीएनजी की कीमत बढ़कर 78.52 रुपये हो जाएगी। वहीं पीएनजी का दाम अब बढ़कर 50.43 रुपये एससीएम (स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर) हो गए हैं। दोनों ही गैसों में 5 फीसदी का इजाफा किया गया है। हालांकि इंडस्ट्रियल ग्राहकों को गुजरात गैस की ओर से राहत मिली है। यहां पर इंडस्ट्रियल गैस की कीमतों में 7 रुपये प्रति एससीएम की कटौती कर दी है।2023 के पहले दिन की शुरुआत आम लोगों के लिए महंगाई की नई किस्त के साथ हुई थी। 1 जनवरी को सरकारी तेल कंपनियों ने देश भर में कमर्शियल एलपीजी (LPG) की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी थी। हालांकि, इसका असर घरेलू रसोई गैस पर नहीं पड़ा था। लेकिन जो लोग घर के बाहर खाने को मजबूर हैं, उनके लिए थाली महंगी हो सकती है। सरकार के अनुसार जनवरी 2021 से लेकर नवंबर 2022 तक अतंरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतें 327 फीसदी बढ़ीं, लेकिन भारत में केवल 84 फीसदी ही इजाफा हुआ। जिसके चलते कीमतें बढ़ाई जा रही हैं।


Share This News