ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20221230 WA0119 रेल अंडर ब्रिज के निर्माण के चलते मुसाफिरों के लिए की गई ये सुविधा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। रेल अंडर ब्रिज के निर्माण हेतु ट्रैफिक ब्लॉक के कारण प्रभावित रेल यातायात पर आज दिनांक 30.12.2022 को रेलयात्रियों को बीकानेर ईस्ट रेलवे स्टेशन से बीकानेर रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार तक लाने हेतु बीकानेर मंडल ने की निःशुल्क बसों की व्यवस्थाएं।गाड़ी संख्या 12457 दिल्ली सराय बीकानेर एक्सप्रेस एवं गाड़ी संख्या 14718 हरिद्वार बीकानेर एक्सप्रेस रेल सेवा आज दिनांक 30.12.22 को बीकानेर ईस्ट रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर ट्रैफिक ब्लॉक के कारण यहीं समाप्त हो गई। इन दोनों गाड़ियों से बीकानेर रेलवे स्टेशन आ रहे यात्रियों को बीकानेर ईस्ट रेलवे स्टेशन से बीकानेर रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार तक लाने हेतु बीकानेर मंडल द्वारा बसों की नि:शुल्क व्यवस्था की गई थी।प्रातः 5:30 बजे ही बीकानेर मंडल की तरफ से बीकानेर ईस्ट स्टेशन पर निःशुल्क बसों की व्यवस्था कर दी गई थी। इस अवसर पर श्री जितेंद्र शर्मा, मंडल वाणिज्य प्रबंधक बीकानेर के निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल का स्टाफ, रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ,रेलवे कर्मचारी एवं कुली आने वाले रेल यात्रियों की सहायता हेतु पहुंच गए थे।
पहली गाड़ी संख्या 12457 दिल्ली सराय बीकानेर एक्सप्रेस प्रातः 5:55 पर बीकानेर ईस्ट स्टेशन पर पहुंची। गाड़ी के आने पर बीकानेर ईस्ट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए गाड़ी के वहीं समाप्त होने की उद्घोषणा लगातार की जा रही थी, साथ ही यह भी बताया जा रहा था कि यात्रियों की सुविधा के लिए निःशुल्क बसों की स्टेशन परिसर के बाहर व्यवस्था की गई है एवं यात्रियों की सहायता के लिए कुलियों की भी व्यवस्था की गई है।
रेलवे कर्मचारियों द्वारा एवं रेलवे सुरक्षा बल के जवानों द्वारा यात्रियों को बसों पर लगाए गए नंबरों के अनुसार कतार में यात्रियों को बसों में बैठाया जा रहा था। बसों के पीछे डिक्की में रेलयात्रियों का सामान रखवाया जा रहा था।
एक-एक करके प्रत्येक बस में रेलयात्रियों के सवार होने के पश्चात बसें से रवाना कर दी जा रही थी। रेलवे सुरक्षा बल के जवान एवं रेल कर्मचारी व्यवस्था में मुस्तैदी से सहयोग कर रहे थे। दोनों रेल सेवाओं दिल्ली-बीकानेर एक्सप्रेस एवं हरिद्वार-बीकानेर रेल सेवा के यात्री रेलवे द्वारा दी जा रही इस सुविधा का लाभ उठाते हुए पूरी तरह से खुश एवं संतुष्ट दिखाई दे रहे थे।


Share This News