ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20221230 WA0128 खाजूवाला स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, सीएचसी को मिलेंगी दो नई ममता एक्सप्रेस Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। खाजूवाला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को दो नई ममता एक्सप्रेस एंबुलेंस मिलेंगी। वहीं यहां लंबे समय से खराब पड़ी एंबुलेंस 104 भी अगले हफ्ते तक दुरुस्त होकर पहुंच जाएगी।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पवार ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खाजूवाला सीएचसी के लंबे क्षेत्र को देखते हुए शीघ्र ही यहां दो ममता एक्सप्रेस आवंटित की जाएगी। स्थानीय लोगों की मांग के अनुसार लंबे समय से खराब पड़ी 104 एंबुलेंस को कि ठीक करवा दिया गया है, जो कि अगले हफ्ते तक यहां पहुंच जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में यहां एंबुलेंस 108 कार्यरत है। इस प्रकार यहां चार एंबुलेंस उपलब्ध कार्यरत हो जाएंगी, जिससे मरीजों और प्रसूताओं को राहत मिलेगी। इस दौरान उन्होंने यहां के महिला वार्ड का निरीक्षण किया तथा यहां भर्ती महिला मरीजों से व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक लिया। डॉ. अबरार ने यहां ओपीडी और आईपीडी की जानकारी ली। निशुल्क दवा और जांच व्यवस्था के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने संस्थागत प्रसव के बारे में जाना।
सीएचसी प्रभारी डॉक्टर अमरचंद बुनकर ने बताया कि अस्पताल की दैनिक औसत ओपीडी 600 और आईपीडी 70 है। वहीं प्रतिमाह औसत 80 संस्थागत प्रसव होते हैं। सीएमएचओ ने अस्पताल की सफाई व्यवस्था, बायो वेस्ट निस्तारण, पार्किंग, पेयजल सहित अन्य आधारभूत व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने पीसीपीएनडीटी के प्रावधानों से जुड़े होर्डिंग्स लगवाने के निर्देश दिए और मुखबिर योजना का प्रचार प्रसार किया जाए। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. मुकेश मीणा इस दौरान मौजूद रहे।


Share This News