ताजा खबरे
IMG 20221202 104843 22 कोरोना : बूस्टर डोज़ वाले नहीं लगा सकते नेजल वैक्सीन ? Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। कोरोना की बूस्टर डोज लगवा चुके लोग अब नेजल वैक्सीन नहीं लगा सकेंगे। देश में नेजल वैक्सीन उन लोगों को नहीं लगाया जा सकता है जिन्होंने बूस्टर खुराक ली है। यह बात भारत के वैक्सीन टास्क फोर्स के चीफ डॉ. एनके अरोड़ा ने NDTV को दिए इंटरव्यू में कही है। उन्होंने कहा कि ये वैक्सीन अपने आप में बूस्टर डोज है। पहले ही जिन्होंने इस डोज को लगवा लिया है, वे इसे न लें। जानकारी में रहे कि केंद्र ने दुनिया की पहली नेजल कोरोना वैक्सीन को 23 दिसंबर को मंजूरी दी थी। कोवैक्सिन बनाने वाली हैदराबाद की भारत बायोटेक ने इसे वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन (WUSM) के साथ मिलकर बनाया है।

चौथी खुराक का ऑप्शन नहीं ; इस बारे में डॉ. अरोड़ा ने बताया कि CoWIN प्लेटफॉर्म में चौथी खुराक का ऑप्शन नहीं रहेगा। अगर कोई व्यक्ति सोचे कि उसने बूस्टर डोज पहले ही ले लिया और अब नेजल वैक्सीन लगवा ले तो उसे ये ऑप्शन नहीं मिलेगा। सवाल- क्या नेजल वैक्सीन के बाद बूस्टर डोज ले सकते हैं?
जवाब- डॉ. अरोड़ा ने कहा कि इस पर फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि नेजल वैक्सीन लेने के बाद बॉडी को बूस्टर की जरूरत होगी या नहीं इस पर कोई प्रॉपर रिसर्च नहीं हुई है। डॉक्टर ने यह भी कहा कि कई देशों में लोगों ने वैक्सीन की चार या पांच खुराकें ली हैं, फिर भी उन्हें कोरोना हो रहा है।केंद्र सरकार ने नेजल वैक्सीन की कीमत तय कर दी है। भारत बायोटेक की यह वैक्सीन सरकारी अस्पतालों में 325 रुपए में लगवाई जा सकेगी। वहीं प्राइवेट अस्पतालों में इसके लिए 800 रुपए चुकाने होंगे। यह वैक्सीन जनवरी के आखिरी हफ्ते से उपलब्ध हो जाएगी। सरकार ने यह भी कहा है कि जिसने तीन डोज ले लिए हैं, उन्हें अतिरिक्त डोज की जरूरत नहीं है। सिर्फ 3 ही डोज पर्याप्त हैं।

नेजल वैक्सीन मौजूदा टीके से कैसे अलग है

  • इस समय भारत में लग रही वैक्सीन के दो डोज दिए जा रहे हैं। दूसरे डोज के 14 दिन बाद वैक्सीनेटेड व्यक्ति सेफ माना जाता है। ऐसे में नेजल वैक्सीन 14 दिन में ही असर दिखाने लगती है।
  • इफेक्टिव नेजल डोज न केवल कोरोना वायरस से बचाएगी, बल्कि बीमारी फैलने से भी रोकेगी। मरीज में माइल्ड लक्षण भी नजर नहीं आएंगे। वायरस भी शरीर के अन्य अंगों को नुकसान नहीं पहुंचा सकेगा।
  • यह सिंगल डोज वैक्सीन है, इस वजह से ट्रैकिंग आसान है। इसके साइड इफेक्ट्स भी इंट्रामस्कुलर वैक्सीन के मुकाबले कम हैं। इसका एक और बड़ा फायदा यह है कि सुई और सीरिंज का कचरा भी कम होगा।

Share This News