ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20221202 104843 24 बीकानेर में पाकिस्तान की साजिश नाकाम Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। भारत-पाक सीमा पर खाजूवाला क्षेत्र में पाकिस्तान की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए सीमा सुरक्षा बल की 114वीं वाहिनी ने 2 किलो हेरोइन को जब्त किया हैं। सीमा पार ड्रोन के जरिए हेरोइन की तस्करी करवाई जा रही थी। इस बीच बीएसएफ की सूचना पर मौके पर पहुंची खाजूवाला पुलिस ने अवैध हेरोइन के पैकेट अपने कब्जे में लिए और आगे की कार्रवाई शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार खाजूवाला से लगते पाक बॉर्डर पर स्थित संग्रामपुर बीओपी पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने केवाईएम गांव स्थित खेत में यह कार्रवाई की। बीएसएफ की इस कार्रवाई के बाद पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर खाजूवाला सीओ विनोद कुमार और थानाधिकारी अरविन्दसिंह शेखावत मौके पर पहुंचे और वहां मुआयना किया। खाजूवाला पुलिस ने अवैध बरामद हेरोइन के पैकेट अपने कब्जे में लिया।बरामद अवैध हेरोइन की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार के अनुसार करोड़ों रुपए आंकी गई है।गौरतलब है कि वर्ष, 2021 में भी सीमा सुरक्षा बल ने पाक सीमा के नजदीक बड़ी कार्रवाई कर 56 किलो हेरोइन बरामद की थी। 


Share This News