IMG 20220726 123123 2 विदेशी युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। कोरोना के बाद से पहले से ही पर्यटन की कमर टूटी हुई है। वहीं ऐसी घटनाए कोढ़ में खाज का कार्य कर रही हैं। जयपुर में एक विदेशी युवती के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। युवती ने ट्रेन के टीटी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। पीड़िता ने जयपुर जीआरपी थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।जर्मनी की रहने वाली 25 साल की युवती भारत घूमने आई हुई है। 13 दिसंबर को वह जयपुर घूमने के लिए ट्रेन में सफर कर रही थी। इसी दौरान जनरल कोच में सफर करते समय टीटी ने विदेशी महिला को एसी कोच में बिठाने का झांसा दिया। टीटी महिला को जनरल कोच से एसी कोच की तरफ ले गया।चलती ट्रेन में आरोपी टीटी विशाल सिंह शेखावत ने विदेशी युवती से छेड़छाड़ की। पीड़िता ने आरोपी टीटी के खिलाफ ऑनलाइन रेलवे में शिकायत दर्ज कराई। 16 दिसंबर को रेलवे को दी शिकायत के आधार पर जयपुर जीआरपी में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


Share This News