ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221220 194459 खादी डिजाइन क्रिएशन एवं खादी फैशन शो 22 को Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। जिला प्रशासन, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड तथा खादी संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में 22 दिसंबर को सायं 5 बजे रविंद्र रंगमंच में खादी डिजाइन क्रिएशन एवं खादी फैशन शो का आयोजन किया जाएगा।
संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने मंगलवार को इससे संबंधित पोस्टर का विमोचन किया।
संभागीय आयुक्त ने बताया कि खादी कतिन और बुनकरों को आर्थिक संबल देने एवं प्रोत्साहित करने के लिए के साथ आमजन तक खादी की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से इस फैशन शो का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फैशन शो में महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय, होम साइंस कॉलेज तथा महिला मंडल स्कूल सहित विभिन्न संस्थाओं की भागीदारी रहेगी। शो का पूर्वाभ्यास महिला मंडल स्कूल में आयोजित किया जा रहा है। फैशन शो का आयोजन अभिमन्यु सिंह के निर्देशन तथा आरव खत्री के सह निर्देशन में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा, खादी के पूर्व संभागीय अधिकारी शिशुपाल सिंह, खाद्य विभाग के संभागीय अधिकारी मदन चंद स्वामी, विशुद्ध खादी ग्रामोद्योग के मंत्री कृष्ण व्यास, ग्रामोद्योग विकास संस्थान के झंवर पन्नू मौजूद रहे।


Share This News