ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20221202 104843 6 बीकानेर : 153 करोड़ रुपये की राशि बकाया , बिजली बिलों का भुगतान करे अन्यथा विद्युत कनेक्शन कटेगा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। जिले के 22,544 कृषि उपभोक्ताओं के विद्युत बिलों की 153.04 करोड़ रूपये की राशि बकाया चल रहीं है। कृषि उपभोक्ता समय पर बकाया बिल की राशि जमा कराऐ अन्यथा कृषि कनेक्शन काटने की कार्यवाही की जायेगी।बीकानेर जिला वृत क्षेत्र के अधीक्षण अभियन्ता डिस्कॉम राजेन्द्र सिंह मीना ने कृषि उपभोक्ताओं को बकाया बिल राशि का भुगतान किए जाने का आग्रह किया है। उaन्होंने बताया कि बीकानेर जिला-वृत क्षेत्रान्तर्गत वर्तमान में लगभग 50 हजार कृषि उपभोक्ता है। इनमें से 22544 उपभोक्ताओं के विरूद्ध विद्युत बिलों की 153.04 करोड़ रूपये की राशि बकाया चल रहीं है। उन्होंने बताया कि  क्षेत्र में माह नवम्बर के अन्त तक 50 हजार से 1 लाख रूपये के मध्य 4293 कृषि उपभेक्ताओं में 29.25 करोड़ रूपये की राशि बकाया है एवं 1 लाख से ज्यादा राशि के 4488 कृषि उपभोक्ताओं में 91.92 करोड़ रूपये बकाया है। उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर क्षेत्र के सभी बकाया राशि वाले कृषि उपभोक्ताओं से कहा कि वे शीघ्रताशीघ्र अपनी बकाया राशि जमा करावें एवं मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना में रूपये एक हजार प्रतिमाह का लाभ लेंवे। उन्होंने बताया कि बकाया राशि जमा नहीं करवाने की स्थिति में विभाग विद्युत कनेक्शन विच्छेद करने व ट्रांसफार्मर हटाने जैसी कार्यवाही कर सकता है।


Share This News