ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20221202 104843 5 बग़ैर अनुमति के पेड़ काटा तो होगी कानूनी कार्रवाई Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

जिला कलक्टर ने उपखंड अधिकारियों को अनुपालना सुनिश्चित करवाने के दिए निर्देश
Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बिना अनुमति के वृक्षों की कटाई की शिकायत पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिला कलक्टर ने इस संबंध में प्राप्त हो रही शिकायतों के मद्देनजर सभी उपखंड अधिकारियों को यह निर्देश जारी किए।जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में विभिन्न कंपनियों अथवा व्यक्तियों द्वारा प्रतिष्ठान व उद्यम की स्थापना के लिए वृक्षों की अवैध कटाई की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही है ।उन्होंने कहा कि क्रय अथवा लीज पर ली गई भूमि से वृक्ष हटाया जाना आवश्यक होने पर भी नियमानुसार अनुमति लेना अनिवार्य है। साथ ही वृक्ष की कटाई की अनुमति लेने के बाद भी 2 वृक्ष लगवाए जाना सुनिश्चित किया जाए। बिना अनुमति के वृक्ष काटे जाने की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Share This News