ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20221127 101347 2 कार ने टैक्सी को टक्कर मारी एक की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के नाल थाना क्षेत्र में कार ने टैक्सी को टक्कर मार दी , जिससे टैक्सी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कार व टैक्सी में सवार छह जने घायल हो गए । हादसे के घायलों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है । नाल सीआइ विक्रमसिंह चारण के अनुसार हादसा सालासर टोल प्लाजा के पास हुआ । यहां एक कार चालक ने आगे चल रही टैक्सी को टक्कर मार दी , जिससे टैक्सी में सवार महेन्द्र पुत्र तुलछीराम , हरीसिंह पुत्र भंवरसिंह , रूपाराम पुत्र लालूराम एवं मनोज पुत्र रामचन्द्र मेघवाल सवार थे । वहीं कार में निशा 28 , लोकेन्द्र 10 , 1 प्रिया 8 एवं एक चालक था । हादसे में सभी लोग घायल हो गए । घायलों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लेकर गए , जहां महेन्द्र को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया । वहीं शेष का उपचार किया जा रहा है । इस संबंध में मनोज की रिपोर्ट पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है । कार में सवार लोगों ने ली थी लिफ्ट जानकारी के अनुसार निशा , लोकेन्द्र व प्रिया बांगड़सर से आकर 860 सडक़ किनारे खड़े होकर बीकानेट आने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे । तभी एक कार आई , जिसे उन्होंने रुकवा कर लिफ्ट ली । यहां सालासर टोल प्लाजा के पास कार चालक ने लापरवाही से चलाते हुए आगे चल रही टैक्सी को टक्कर मार दी । हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया । हादसे का पता चलने पर नाल पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया


Share This News