ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20221104 104547 7 युवतियों व युवकों को शराब पीने से रोका, चली गोली Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बदलते समय के साथ शराब पीना अब सामान्य बात हो चली है। राजस्थान के करौली में शराब पीने से रोकने पर नाराज लोगों ने एक छात्र को गोली मार दी। फायरिंग में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र को गंभीर हालत में करौली हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां से उसे गंभीर अवस्था में जयपुर रेफर कर दिया।मीडिया रिपोर्टस के अनुसार योगेश पुत्र गोविंद सिंह राजपूत निवासी बिरवास करौली के राजकीय चिरंजीलाल उच्च माध्यमिक विद्यालय में 12वीं क्लास का छात्र है। छात्र मंगलवार दोपहर स्कूल से घर लौट रहा था। अंजनी माता मंदिर के पास एक कार और बाइक सवार चार युवक और दो युवती शराब पीते हुए मिले। छात्र ने शराब पीते हुए युवक और युवतियों को टोका तो युवक और युवती गुस्सा हो गए। उन्होंने छात्र से गाली गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। उसके बाद उस पर गोली चला दी। फायरिंग के बाद आरोपी एक कार और मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गए। 


Share This News