IMG 20221127 101347 1 राजस्थान: 70 लाख बच्चों को फ्री दूध व यूनिफार्म मिलेगी, योजना उद्घाटन की तिथि है यह Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। प्रदेश के बच्चों में कुपोषण ना हो इसे देखते हुए राजस्थान में 29 नवंबर को अशोक गहलोत जयपुर से बाल गोपाल और फ्री स्कूल यूनिफॉर्म योजना की वर्चुअली शुरुआत करेंगे। इसके तहत 70 लाख से ज्यादा छात्र को फ्री स्कूल ड्रेस दी जाएगी। साथ ही उन्हें दूध भी दिया जाएगा।बाल गोपाल और फ्री स्कूल यूनिफॉर्म योजना के उद्घाटन के समय शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला भी मुख्यमंत्री गहलोत के साथ मौजूद रहेंगे। प्रदेश के 33 जिलों में ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे।प्रदेश के 64,479 सरकारी स्कूलों के कक्षा 1 से 8 तक पढ़ने वाले बच्चों को स्कूल यूनिफार्म फैब्रिक के दो सेट उपलब्ध कराएगा। जिसके तहत 67 लाख से अधिक छात्रों को यूनिफॉर्म फैब्रिक मिलेगी। इसके साथ ही यूनिफॉर्म सिलवाने के लिए प्रत्येक छात्र के खाते में 200 रुपए का भुगतान किया जाएगा। वहीं जिन बच्चों का बैंक में खाता नहीं होगा, उनके परिवार के खाते में रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद आयुक्त मोहन लाल यादव ने बताया कि प्रदेशभर में जिला और ब्लॉक स्तर पर फैब्रिक पहुंचाने का काम लगभग पूरा हो गया है। ब्लॉक स्तर के पीईईओ (ग्रामीण इलाकों में पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी) और यूसीईईओ (शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी) के जरिए स्कूलों में यूनिफॉर्म के फैब्रिक छात्रों को दिए जाएंगे। हालांकि, यूनिफॉर्म सिर्फ उन ही बच्चों को दिए जाएंगे, जिन्होंने कक्षा 1 से 8 तक में 30 अगस्त 2022 तक एडमिशन ले लिया है। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद आयुक्त मोहन लाल यादव ने बताया कि कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को 150 मिली लीटर और कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को 200 मिली लीटर मिल्क पाउडर से बना दूध प्रार्थना सभा के बाद दिया जाएगा। बाल गोपाल योजना के तहत स्कूली बच्चे जो कक्षा एक से आठवीं तक में पढ़ते हैं। इस योजना में दूध वितरण की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन समिति की रहेगी। 


Share This News