ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20221127 WA0195 बीकानेर में राज्य स्तरीय विद्यालयी रोलर स्केटिंग का आगाज़ Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज़ बीकानेर । 66 वी राज्य स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता रोलर स्केटिंग का उद्घाटन सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में हुआ मुख्य अतिथि अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट रश्मि आर्य ने कहा कि खेलों के माध्यम से व्यक्ति न केवल स्वस्थ रहता है अपितु अपनी सृजन धर्मिता और अपनी रचनात्मकता से राष्ट्र निर्माण में भी कारगर होता है इसी अवसर पर न्यायिक अधिकारी पवन का लामा ने शिक्षा विभाग में रोलर स्केटिंग जैसे खेल को जोड़ने की सराहना करते हुए कहा की विद्यालय स्तर पर ऐसे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त निदेशक श्रीमती रचना भाटिया ने कहा खेलों के माध्यम से परस्पर भ्रातृत्व की भावना का विकास होता है सहयोग,सामंजस्य,समर्पण और सेवा जैसे सद्गुणों का विकास होता है वही शारीरिक और मानसिक रूप से भी बालक मजबूत होता है इस अवसर पर स्वागत उद्बोधन मैं जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा सुरेंद्र सिंह भाटी ने कहा की शिक्षा विभाग मैं कई ऐसे नए खेल विद्यार्थियों के लिए जुड़े हैं जिनमें खिलाड़ी न केवल अपने खेल जीवन में स्वर्णिम अवसरों को प्राप्त करेगा उपलब्धियों को भी हासिल कर सकेगा कार्यक्रम के शुभारंभ में अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण से दीप प्रज्वलित कर किया तत्पश्चात सेंट विवेकानंद की छात्राओं ने मनोहारी सरस्वती वंदना की प्रस्तुति से समां बांध दिया निधि गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और प्रतियोगिता में 25 जिलों के 332 खिलाड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट किया। इस अवसर पर रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के योगेंद्र खत्री ,राहुल खत्री ,कपिल पंवार सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे।अतिथियों का आभार उप जिला शिक्षा अधिकारी अनिल बोडा ने व्यक्त किया,वही निपुण गुप्ता ने सभी को स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया।


Share This News