ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20221115 101516 6 बीकानेर मे बरसेगी ब्रज की काव्य धारा ** अधिस्वीकृत पत्रकारों को मिलेगी यह सुविधा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी द्वारा 25 नवम्बर को सायं 6 बजे रवींद्र रंगमंच पर अखिल भारतीय ब्रजभाषा कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी के सदस्य एवं कार्यक्रम संयोजक ब्रजभूषण गोस्वामी ने बताया कि कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि शिक्षा, कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला तथा विशिष्ट अतिथि जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल होंगे।
अकादमी के सचिव गोपाल गुप्ता ने बताया कि कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर के ब्रजभाषा के कवि हास्य व्यंग्य, श्रृंगार एवं वीररस की कविताओं की प्रस्तुतियान देंगे। कवि सम्मेलन में कवि ब्रजेन्द्र चकोर, श्यामसुंदर अकिंचन, शिवसागर शर्मा, भगवान मकरंद, वरुण चतुर्वेदी, श्रीमती चेतना शर्मा, प्रमिला गंगल, लक्ष्मण सिंह एवं राजेन्द्र स्वर्णकार अपनी अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।अधिस्वीकृत पत्रकारों के बच्चों के लिए प्री और पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन आमंत्रित
बीकानेर। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा राजस्थान पत्रकार एवं साहित्यकार कल्याण कोष से राज्य के अधिस्वीकृत पत्रकारों के बच्चों के लिए प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक हरिशंकर आचार्य ने बताया कि आवेदक विद्यार्थी राजस्थान का मूल निवासी होना अनिवार्य है तथा माता या पिता में से किसी एक का सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से अधिस्वीकृत होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि अधिस्वीकृत पत्रकार जिनकी आजीविका पूर्णतया पत्रकारिता पर निर्भर हो तथा वार्षिक आय अधिकतम 8 लाख रुपए हो, उनके दो बच्चों को छात्रवृत्ति से लाभान्वित किया जाएगा। आवेदक को आवेदन पत्र के साथ आय प्रमाण-पत्र, मूल निवास प्रमाण-पत्र, राजकीय मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान द्वारा जारी शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, राज्य सरकार की अन्य किसी योजना के तहत प्राप्त नहीं कर रहा हो इस आशय का 50 रुपए के नॉन ज्यूडिशियल स्टांप पर शपथ पत्र, अधिस्वीकृत पत्रकार का अधिस्वीकरण कार्ड संलग्न कर जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में भिजवाना होगा।


Share This News