ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20221115 101516 7 श्रीकोलायत में 1 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से बनेगी 4 ग्रामीण सड़कें Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। ऊर्जा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी की अनुशंषा पर श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र में 1 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से 4 ग्रामीण सड़के स्वीकृत हुई हैं। इनकी कुल लम्बाई 13.25 कि.मी. होगी। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने इनकी प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति कर दी है। ऊर्जा मंत्री भाटी ने बताया कि श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र में गत चार वर्षों में करोड़ों रुपये की सड़कें स्वीकृत एवं निर्मित हुई हैं। इस क्षेत्र में निरन्तर प्रयास जारी हैं, जिससे छोटे गांवों तक भी सड़कों का जाल बिछाया जा सके।
उन्होंने बताया कि एन.एच.15 से डेली तलाई वाया आर.डी. 820 तक 3 कि.मी. सड़क निर्माण के लिए 46.25 लाख, कोटड़ी फांटा से चानी तक 4.5 कि.मी. लंबी सड़क के लिए 67.50 लाख, लाखासर से राणासर तक 3.75 कि.मी. सड़क के लागत 56.25 लाख तथा एन.एच.15 से दरबारी टैंक तक 2 कि.मी. लंबी सड़क के लिए 30 लाख रुपए स्वीकृत की गई है।
ऊर्जा मंत्री भाटी ने इन सड़कों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री श्री भजनलाल जाटव का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इन सड़कों से आमजन को आवागमन में और अधिक सुविधा एवं विकास को गति मिलेगी।


Share This News