ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20221115 175037 6 बिना टिकट यात्रा की धरपकड़, रेलवे की चेकिंग में 1,45,865/- रुपए वसूले Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल द्वारा समय समय पर ट्रेनों में अधिकृत टिकट के बिना यात्रा करने वालों पर सख्ती करते हुए सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया जाता है। सोम वार दिनांक 21.11.2022 को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनिल कुमार रैना के नेतृत्व में सघन टिकट चेकिंग की गई जिसमें हनुमानगढ़ को बेस रख कर बीकानेर-सूरतगढ़- हनुमानगढ़- श्रीगंगानगर -सिरसा -भिवानी रेलमार्ग पर टिकट चेकिंग की गई। सोमवार को 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ -अवध आसाम एक्सप्रेस, 14887 ऋषिकेश -बाड़मेर एक्सप्रेस , 09749 सूरतगढ़ -बठिंडा स्पेशल, 19226 जम्मू तवी-जोधपुर एक्सप्रेस , 04763 सादुलपुर-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस, 22982 श्री गंगानगर- कोटा एक्सप्रेस सहित कुल 21 ट्रेनों में चेकिंग की गई। इस चेकिंग में कुल 311 व्यक्तियों के विरुद्ध अनाधिकृत टिकट या अनबुक्ड लगेज के साथ यात्रा करने के मामले दर्ज किए गए।इन मामलों में जुर्माने और अतिरिक्त किराए के रूप में 145,865/- रुपए का राजस्व रेलवे को प्राप्त हुआ। इस विशेष टिकट चेकिंग अभियान में बीकानेर के टिकट चेकिंग दस्ते के साथ भिवानी, सिरसा, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और सूरतगढ़ के टिकट चेकिंग दस्ते के कुल 12 टिकट चेकिंग स्टाफ सम्मिलित हुए।बीकानेर मंडल द्वारा बेटिकट यात्रियों को हतोत्साहित करने हेतु टिकट चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।


Share This News