ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221122 WA0113 जयमलसर मे झोलाछाप पर हुई कार्यवाही, मौके से हुआ फरार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post न्यूज। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील हर्ष की अगुवाई में जयमलसर मे झोलाछाप डॉक्टर की क्लिनिक पर छापेमारी की और मेडिकल स्टोर के साथ चल रहे अवैध क्लिनिक को बंद करवाया गया।बीसीएमओ डॉ सुनील हर्ष ने बताया कि पीएचसी जयमलसर के निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और उनमें काम कर रहे झोलाछाप डॉक्टर्स की शिकायत की गई। जिस पर तुरंत एक्शन लेते हुए टीम ने जयमलसर बाजार में संचालित वीर मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। वहां कार्यरत झोलाछाप विजय गोस्वामी मौके से फरार हो गया और मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट भी अनुपस्थित मिला। अवैध रूप से चल रहे क्लिनिक मे एक महिला मरीज का इलाज चल रहा था जिसकी मौके पर जांच मे कोई दवाई की पर्ची अथवा किसी डॉक्टर की पर्ची नहीं मिली। टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मौके पर ग्रामीणों की उपस्थिति में मेडिकल स्टोर और क्लिनिक पर ताला बंद करवाया गया और मौजूद ग्रामीणों को झोलाछापों के बहकावे में न आने एवं रजिस्टर्ड मेडिकल प्रेक्टिशनर से ही इलाज करवाने की सलाह दी गई।


Share This News