ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20221108 130728 बीकानेर में सर्दी के लिए क्यों कही जाती है यह बात ! Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के लिए यह कहा जाता है कि यहां कोलायत का पानी हिलने के साथ सर्दी का आगाज़ हो जाता है। पुरखों द्वारा कही यह बात सही भी है। कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले कोलायत मेले से सर्दी शुरू हो जाती है। धूने भी चेतन हो जाते है। इसका दौर होली तक चलता है। बीकानेर की सर्दी न केवल मरु वाशिंदों में बल्कि विदेशी पर्यटकों में भी लोकप्रिय है। यूरोप के कई देशों में बर्फ बारी के चलते न केवल हज़ारों पक्षी बल्कि इंसान भी राजस्थान में डेरा डालते है और यहाँ सर्दियों में होने वाले पर्यटक मेलों में शामिल होते हैं। बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान के जिलों में खाने-पीने मनुहार का दौर चलता है। लोक गीतों में भी गाया जाता है- बैठो सा, टेबल कुर्सी आपरी…। बीकानेर, जोधपुर जैसलमेर आदि में गुनगुनी धूप में पंछियों को पंख फैलाते देखा जा सकता है तो होटल, गेस्ट हाउस व रेत के धोरों पर सैलानियों को धूप स्नान करते देखा जा सकता है। बीकानेर में भी अनेक पर्यटक सर्दी में गार्डन या रूफटॉप को प्राथमिकता देते है। विदेशी पक्षियों को देखना है तो बीकानेर का जोड़बीड के अलावा जैसलमेर, फलौदी खींचन आपका स्वागत करता है। विदेशी सैलानियों को आप बीकानेर के लालगढ़ परिसर की शाही होटलों, जूनागढ़ गजनेर, रायसर, जैसलमेर के सम के धोरों आदि में सुस्ताते देख सकते हैं।

मौसम पलटा : लूणकरणसर व महाजन आदि इलाकों में बारिश के चलते मौसम पलटा। इसके साथ ही मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण बीकानेर, अजमेर और जयपुर संभाग में हल्की बारिश के संकेत दिए हैं। तापमान गिरने के आसार हैं। 15 नवंबर तक सर्दी रात में जोर पकड़ेगी। हवा का रुख उत्तरी होने के कारण अचानक सर्दी बढ़ने की संभावना है। 10 नवंबर से न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक जाने के आसार हैं।


Share This News