ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20221108 110359 1 मंत्रालयिक कर्मचारियों को मिलेगी पदोन्नति, बनेंगे अधिकारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर । शिक्षा विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों के लिये पॉजिटिव खबर है। जिन्हें जल्द पदौन्नति मिलेगी और वे राजपत्रित अधिकारी बन सकेंगे। इसी प्रक्रिया 9 नवम्बर से शुरू हो जाएंगी। इसके लिये लंबे समय से शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान-बीकानेर द्वारा संघर्ष कि या जा रहा है। जिसके प्रयासों से ही डीपीसी के आदेश निकाले गये है। शिक्षा विभाग राजस्थान बीकानेर के द्वारा विभाग में कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए लगातार संघर्ष किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री से भी कई बार संगठन की विस्तृत वार्ता हो चुकी है। मंत्री ने भी जल्दी से जल्दी मंत्रालय क र्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल ने भी पदोन्नति प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के लिए कहा है। संघ की पूरी नजर विभागीय पदोन्नति पर है। निदेशालय स्तर पर अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारियों की पदोन्नति एवं पदस्थापन की पूरी प्रक्रि या अब संपन्न होने वाली है इससे मन्त्रालयिक कर्मचारियों को लाभ मिलेगा राजपत्रित पद पर पदोन्नति होने का लाभ मिलेगा। संघ ने 15 नवम्बर तक राजस्थान के समस्त मण्डल स्तर पर सहायक प्रशासनिक अधिकारियों एवं वरिष्ठ सहायक की डीपीसी कर पदस्थापन आदेश जारी किए जाने की मांग को फिर दोहराया है। संघ की मीटिंग में पदोन्नतियों के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। संघ के मदन मोहन व्यास,राजेश व्यास,गिरजा शंकर आचार्य,कमल नारायण आचार्य,गिरिराज हर्ष,राजेश पारीक व्यास,अविकान्त पुरोहित प्रवीण गहलोत एवं ओम बिश्नोई सहित उपाध्यक्ष नवरत्न जोशी ने भी डीपीसी प्रभाग का दौरा करने के बाद विस्तृत जानकारी मीटिंग में उपलब्ध करवाई। संघ डीपीसी के उपरांत जल्दी से जल्दी पदस्थापन करने तथा कनिष्ठ सहायक तक तत्काल लाभ पहुंचाने को लेकर प्रतिबद्ध है।


Share This News