IMG 20221104 232450 बीकानेर और नोखा सहित इन ठिकानों पर कार्रवाई जारी, सामने आई ये बातें Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। दूसरे दिन भी बीकानेर और नोखा सहित प्रदेश के चार ठिकानों पर  इनकम टेक्स डिपार्टमेंट की कार्रवाई चली। हालांकि रेड का परिणाम अब तक सामने नहीं आया है। गुरुवार को शुरू हुई रेड की कार्रवाई शुक्रवार दोपहर बाद तक चलती रही। आयकर विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने रेड वाले ठिकानों पर ही रात गुजारी। मिली जानकारी के अनुसार किसी तरह का सरेंडर नहीं हुआ है। आयकर विभाग के अतिरिक्त आयुक्त अरविन्द मीना का कहना है कि अभी दूसरे दिन की जांच चल रही है। बीकानेर में राठी गु्रप, नोखा में श्रीनिवास झंवर और चायल गु्रप के ठिकनों पर छानबीन चलती रही। वहीं इन तीनों से जुड़े कुछ और लोगों के घर पर भी आयकर विभाग के अधिकारी जमे हुए हैं। पिंटू राठी के घर पर भी पुलिस दो दिन से कागजात संभाल रही है। नोखा में श्रीनिवास झंवर के घर पर लगातार दूसरे दिन आयकर विभाग के आला अधिकारी डटे रहे। आयकर विभाग बैंक खातों के साथ ही घर में रखी नगदी, सोने चांदी के आभूषण सहित चल-अचल संपत्ति के कागजात जुटाने में लगी हुई है।इनकम टेक्स रेड के चलते इन घरों के आसपास पुलिस भी तैनात है। अलग-अलग शिफ्ट में तैनात पुलिस कर्मी किसी अनजान व्यक्ति को घर के अंदर नहीं जाने दे रहे हैं। वहीं किसी को बाहर भी नहीं आने दे रहे। अगर किसी सामान बाहर से जरूरत पड़ रही है तो इनकम टेक्स डिपार्टमेंट के कर्मचारी ही उपलब्ध करा रहे हैं। इनकम टेक्स डिपार्टमेंट इस रेड में करोड़ों रुपए का सरेंडर कराने के मूड में है।


Share This News