ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20220820 094114 बीकानेर : जमीन विवाद में दो गुट भिड़े, दो घायल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले में जमीन विवाद की बात को लेकर खाजूवाला में मंगलवार सुबह दो गुट आमने सामने हो गए। लाठी-डंडों की जंग में दो से अधिक लोग घायल हो गए जबकि 32 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया है। चक 23 केजेडी गुल्लुवाली में ये विवाद हुआ। मंगलवार सुबह खेत में काम कर रहे दो युवकों पर कैंपर में सवार होकर आए दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। इनके पास लाठी-डंडों के अलावा धारदार हथियार भी बताए जा रहे हैं। जमीन विवाद को लेकर हुए इस झगड़े में 32 वर्षीय कृष्णलाल जाट व 60 वर्षीय लीलूराम नायक घायल हो गए। जिन्हें तुरंत खाजूवाला के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से कृष्णलाल को गंभीर हालत होने के कारण पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया।


Share This News