ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220805 172930 5वीं और 8वीं के विधार्थियों के लिए आई यह खबर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। प्रदेश के करीब बीस लाख विद्यार्थियों को इस बार भी बोर्ड पैटर्न पर परीक्षा देकर पांचवीं व आठवीं क्लास पास करनी होगी। शिक्षा विभाग ने दोनों कक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की तैयारी शुरू कर दी है। पहले चरण में सभी स्कूल को विद्यार्थियों का रिकार्ड अपडेट करना होगा। शिक्षा विभागीय पंजीयक कार्यालय की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि विद्यार्थियों का रिकार्ड अपडेट किया जाए। इसके लिए सरकारी स्कूल को शाला दर्पण पोर्टल और प्राइवेट स्कूल को पीएसपी पोर्टल पर रिकार्ड को अपडेट करना होगा। पिछले साल भी पीएसपी और शाला दर्पण पोर्टल पर रिकार्ड में भारी कमियां थी, जिससे परीक्षा करवाने में दिक्कत हुई।
ये कमियां दूर करनी होगी
शिक्षा विभाग नेविद्यार्थियों के नाम, पिता का नाम और माता के नाम को चैक करने और उसमें आवश्यक संशोधन करने के निर्देश दिए हैं। आमतौर पर एग्जाम के बाद डाइट्स को सालभर रिकार्ड में संशोधन करना पड़ता है। इस बार ये काम परीक्षा से पहले करना होगा। जो विद्यार्थी तृतीय भाषा में बदलना चाहते हैं वो बदल सकते हैं। जो स्कूल मान्यता मिलने के बाद अब तक विभाग के पोर्टल पर नजर नहीं आ रहे हैं, उन्हें पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं।
इन मुद्दों पर नहीं हुआ निर्णय
पांचवीं बोर्ड की परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों का सेंटर अन्यत्र स्कूल के बजाय उसी के स्कूल में रखने की मांग अर्से से की जा रही है। छोटे बच्चों को अपने घर से दस से पंद्रह किलोमीटर दूर तक परीक्षा देने जाना पड़ता है। तेज गर्मी के मौसम में कई बार बच्चे बीमार हो जाते हैं। शिक्षक संगठन और अभिभावक इनकी परीक्षा का सेंटर खुद की स्कूल ही रखने की मांग की जा रही है। अब तक इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ।
बीस लाख से ज्यादा विद्यार्थी
राज्य में हर साल पांचवीं और आठवीं में बीस लाख से ज्यादा विद्यार्थी हिस्सा लेते हैं। दोनों कक्षाओं में विद्यार्थी दस लाख से ज्यादा होते हैं। दो साल बोर्ड परीक्षा नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को प्रमोट किया गया था लेकिन पिछले साल परीक्षा हुए थे।


Share This News