ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20221004 193016 61 एक दीपक गौ माता के नाम' अभियान, 108 दीपक से देंगे श्रद्धांजलि ** कामधेनु की महत्ता पर होगा व्याख्यान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर गोशाला संघ बीकानेर के तत्वावधान में राष्ट्रीय गाय आंदोलन के तहत “एक दीपक गौ माता के नाम””अभियान के अंतिम चरण के अंतर्गत गोपाष्टमी को श्री तुलसी गौशाला तुलसी सर्किल पर 108 दीपक जलाकर दिवंगत गौ माताओं को भावांजलि श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे।
    इस अवसर पर संगठन के सूरजमालसिंह नीमराना ने कहा कि सभी सनातनी बंधुओं से निवेदन है कि वर्तमान समय में लंपी बीमारी से ग्रस्त होकर, हमारी पूज्य गौ माता दिवंगत हो गई, उनका देवलोक गमन हो गया। उन सभी गौ माताओं के लिए अपने दीपावली से लेकर गोपाष्टमी तक एक दीपक रोज अवश्य जलाया है और गौ माता के लिए दीप दान किया है, उसके लिए आप सभी साधुवाद के पात्र हैं। संगठन के प्रेम सिंह घुमान्दा ने कहा कि 1 नवंबर 2022 को गोपाष्टमी के पावन पर्व पर दिवंगत गौ माताओं के लिए संगठन 108 दीपकों का दीपदान करेगा, यह कार्यक्रम शाम 6:00 बजे श्री तुलसी गौशाला तुलसी सर्किल पर आयोजित किया जाएगा।
     श्री तुलसी गौशाला के सचिव पार्षद अनूप गहलोत ने कहा कि गोपाष्टमी 01 नवंबर 2022 को गौ माता के देवलोक गमन पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए, अपनी श्रद्धा अनुसार 11 दीपक 21 दीपक 51 दीपक 108 दीपक जलाकर दीपको का दीपदान आवश्यक रूप से कर, गौमाता को श्रद्धांजलि,श्रद्धा सुमन अर्पित करें।
     इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक मनोज कुमार सेवग ने बताया कि इस महती अभियान में सभी गौ भक्त,गौशाला संचालक,गौ सेवक,गौ सेवी संस्थाएं,सामाजिक संगठनो के कार्यकर्ता सादर आमंत्रित हैं।
     आज भावांजलि श्रद्धा सुमन कार्यक्रम के लिए आयोजित बैठक में श्री सूरजप्रकाश राव,श्री हरी किशन जी व्यास, श्री विनोद कुमार सियाग,श्री बसंत जी शर्मा, श्री किशोर जी बांठिया, श्री विजय सिंह जी चारण, श्री अश्वनी वारेनिया जी, ग्लोबल हिंदू फेडरेशन के प्रदेशमहामंत्री एडवोकेट जलज सिंह जनवार, कैलाश सोलंकी, उमाशंकर सोलंकी, चांदवीरसिंह, दीपक गहलोत,सुनील आचार्य, विजय सिंह, बैरीसालसिंह, निरंजन कुमार,आदि ने भाग लिया।

कामधेनू महोत्सव में गौवंश की महत्ता पर व्याख्यान होगा
Thar पोस्ट बीकानेर। श्रीगंगानगर रोड़ स्थित संत भावनाथ आश्रम की गौ शाला में गोपाष्टमी के अवसर पर दो दिवसीय गौ महोत्सव मनाया जाएगा।आश्रम की ओर से बजरंग राजपुरोहित ने बताया कि इन दो दिनों में गौवंश के लिये सवामणी लापसी भोग,रंगोली,दीपमाला,गौशाला की परिक्रमा होगी,पंचगव्य का वितरण होगा व गाय व बछड़ो की पूजा व आरती होगी। राजपुरोहित ने बताया कि रमक झमक के अध्यक्ष सस्कृतिविद प्रहलाद ओझा ‘भैरु’ व आश्रम के अधिष्ठाता संत भावनाथ महाराज द्वारा गौवंश ज्योतिष,आध्यात्मिक, सास्कृतिक दृष्टि से गौवंश की महत्ता के साथ भौतिक महत्व पर व्याख्यान होगा व गौवंश की रक्षा का संकल्प दिलाया जाएगा।
किशन गहलोत ने बताया कि इन दो दिवस में गौ पालक श्री कृष्ण भगवान की पूजा होगी व गौ सेवकों का सम्मान भी किया जाएगा।


Share This News