ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220820 094114 20 बीकानेर : लड़की ने साथ रहने से किया इनकार, पति से मारपीट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में पत्नी द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। इसके साथ ही लव मैरिज पूरी तरह से फ्लाप हो गई। यही नहीं लडक़ी ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया, बल्कि कल मुकदमे की तारीख भुगत कर वैन से जा रहे पति के साथ जमकर मारपीट की। जिससे उसके गुप्तांग, हाथ, पैर, सिर व नाक में गंभीर चोटें आई है। पीडि़त ने अस्पताल पहुंच अपना इलाज करवाया और आज दोपहर को थाने में पहुंचकर पत्नी व उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामला सदर पुलिस थाना क्षेत्र का है। पीडि़त रामपुरा गली नम्बर 19 में रहने वाले रामकिशन राजपुरोहित पुत्र रामप्रकाश ने सदर थाने में रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के मुताबिक उसने सारिका थानवी से प्रेम विवाह किया था। जिसका उसने प्रमाण-पत्र भी बनाया है। कुछ समय उसके साथ सारिका रही, किंतु बाद में वह अपने पिता के घर चली गई। उसके बाद भी फोन पर वह संपर्क में रही। आरोप है कि उसके बाद आरोपी सारिका ने अपने घर बुलाकर मारपीट की तथा पिता के दबाव में आकर उसके साथ रहने से इनकार कर दिया। उसके व सारिका के बीच अदालतों में मामलें भी चल रहे है। रिपोर्ट में बताया कि 29 अक्टूबर को वह पेशी पर आया हुआ था। पेशी भुगत कर जा रहा था। पंचशती सर्किल पर उसने स्कूल के बच्चों के लिए टॉफियां खरीदी। उसके बाद वैन में बैठने लगा। इसी दौरान सुरेन्द्र, विजय, सुशील, वरुण आचार्य ने जबरदस्ती वैन से नीचे उतार सडक़ पर गिरा दिया और वैन के शीशे फोड़ डाले। आरोपियों ने मारपीट की और उसके बाद घसीटकर नजदीक स्थित शुभम गार्डन लेकर गए। जहां सारिका मौजूद थे। आरोप है कि उसने डण्डे से मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने वहां काम करने वाले लोगों के साथ मारपीट की तथा उसकी जेब में पड़े रुपए निकाल लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Share This News