ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20220929 180225 1 रेलवे : दीपावली पर मुसाफिरों की सुविधा के किये 6 अस्थाई डिब्बे बढाए, बीकानेर से इन गाड़ियों में सुविधा Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। रेलवे द्वारा दीपावली व छठ पूजा के लिए अतिरक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 06 जोड़ी रेलसेवाओं में डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार:-1 गाडी संख्या 14707/14708, बीकानेर-दादर-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 26.10.22 से 31.10.22 तक एवं दादर से दिनांक 27.10.22 से 01.11.22 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। गाडी संख्या 22475/22476,हिसार-कोयम्बटूर-हिसार रेलसेवा में हिसार से दिनांक 26.10.22 एवं 02.11.2022 को तथा कोयम्बटूर से दिनांक 29.10.22 से 05.11.22 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।गाडी संख्या 22987/22988, अजमेर-आगराफोर्ट-अजमेर रेलसेवा में दिनांक 21.10.22 से 23.10.22 तक 01 द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।गाडी संख्या 14701/14702, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेलसेवा में श्रीगंगानगर से दिनांक 25.10.22 से 31.10.22 तक एवं बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 27.10.22 से 02.11.22 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।गाडी संख्या 12458/12457, बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 26.10.22 को एवं बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 28.10.22 को 01 द्वितीय शयनयान व 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।गाडी संख्या 22421/22422, दिल्ली सराय-जोधपुर-दिल्ली सराय रेलसेवा में दिल्ली सराय से दिनांक 27.10.22 को एवं जोधपुर से दिनांक 28.10.22 को 01 द्वितीय शयनयान व 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।


Share This News