ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20221019 092634 धनतेरस के पहले सोने व चांदी के भाव में गिरावट Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। देश में धनतेरस के पहले सोने-चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। भारत में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव  आज 46,570 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है जो बीते दिन भाव 46,610 रुपये था। इस तरह सोने की कीमत में 40 रुपये की कमी आई है। चांदी भी 500 रुपये लुढ़ककर 55,300 रुपये प्रति किलो आ गई है। भारत में आज सोने की कीमतें इस महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। एमसीएक्स पर सोना वायदा सपाट था। एमसीएक्स पर सोने का भाव 50,320 प्रति 10 ग्राम रहा चांदी का वायदा भाव 56,542 रुपये प्रति किलोग्राम था। धनतेरस 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। विश्लेषकों का कहना है कि धनतेरस से पहले कीमतों में गिरावट भारत में खुदरा मांग बढ़ सकती है।अगले सप्ताह से शुरू होने वाले धनतेरस और दिवाली सहित त्योहारों के कारण अक्टूबर से दिसंबर के दौरान भारत में सोने के गहनों, सिक्कों और छड़ों की मांग चरम पर होती है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार, भारत में आभूषणों की बिक्री पिछले साल की अंतिम तिमाही में लगभग दोगुनी हो गई, क्योंकि महामारी का असर अब बिल्कुल खत्म हो गया है। वैश्विक बाजारों में सोना 0.1% बढ़कर 1,652.23 डॉलर प्रति औंस हो गया। हाजिर चांदी 0.2% बढ़कर 18.7181 डॉलर प्रति औंस हो गई। हालांकि विशेषज्ञ इस गिरावट को अस्थाई बता रहे है।


Share This News