ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20221012 WA0149 शैक्षणिक ढांचे के सुदृढीकरण में भामाशाहों का योगदान अतुलनीय : शिक्षा मंत्री Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज /जयपुर बीकानेर। शिक्षा विभाग द्वारा 26वां राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह बुधवार को जयपुर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला थे। समारोह के दौरान शिक्षा के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और शिक्षा को आधुनिकता से जोड़ने में सहयोग देने वाले भामाशाहों का सम्मान किया गया। समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रवासी राजस्थानी भी मौजूद रहे। बीकानेर की सरकारी स्कूल भवनों के पुनर्निर्माण, आधुनिकीकरण और खेल मैदानों के सुदृढ़ीकरण सहित स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम संचालन में योगदान के लिए से हल्दीराम एजुकेशन सोसाइटी के चेयरमैन मनोहर लाल अग्रवाल को भामाशाह सम्मान और रमेश कुमार अग्रवाल को भामाशाह प्रेरक सम्मान दिया गया।
शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला सहित उच्च शिक्षा राज्य मंत्री राजेंद्र यादव, तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने भामाशाहों को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर डॉ. कल्ला ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्कूलों में सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसमें भामाशाहों का योगदान भी अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि बीकानेर के भामाशाह सदैव आगे आकर शैक्षणिक व्यवस्था में आधारभूत सुविधाओं के विकास में अपनी महत्ती भूमिका निभाते आए हैं। उन्होंने हल्दीराम सोसायटी के कार्यों को सराहा और कहा कि संस्था सामाजिक सरोकारों में सदैव आगे रही है। हल्दीराम एजुकेशन सोसाइटी को प्रदत्त भामाशाह व प्रेरक सम्मान रमेश कुमार अग्रवाल ने ग्रहण किए।


Share This News