ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221008 171836 गैस सिलेंडर विस्फोट होने से 4 की मौत, 16 लोग घायल Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान के जोधपुर में गैस सिलेंडर विस्फोट होने से 4 लोगों की मौत हो गयी है। छह गैस सिलेण्डरों के फटने से हुई धमाकों की आवाज से कीर्तिनगर का पूरा इलाका दहल गया। यह बताया जा रहा है कि हादसे में 16 लोग घायल घुए। इस धमाके में कई गाडिय़ां भी जल गईं हैं। घटना के बाद से मौके पर प्रशासन प्रशासन की टीम पहुंच गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। वहीं इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घर में अवैध गैस रिफिलिंग का काम चल रहा था। हादसे से पहले परिवार के लोग एक से दूसरे सिलेंडर में गैस ट्रांसफर कर रहे थे। मौके पर फायरमैन के अलावा सिविल डिफेंस, एसडीआरएफ न नगर निगम की टीम राहत कार्य में जुटी है।
हादसे में मरने वालों में से 3 बच्चों समेत एक युवक है। आग की चपेट में आने से नीकू (12), विक्की (15), सुरेश (45) और कोमल (13) की मौत हो गई। नक्ष (11), निरमा (37), शोभा (50), सरोज (30), हरिराम (42), नितेश (14), कंचन (30), राजवीर (5), खुशी (2), पारसराम (25), दिव्यांशु (16), अशोक (33), अनराज (42), सूरज (24) और भोमाराम (60) झुलस गए।


Share This News