ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20221007 193039 पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रविवार को बीकानेर आएंगी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। दिग्गज नेता व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रविवार सुबह बीकानेर आएंगी। राजे के ऑफिस से जारी कार्यक्रम के मुताबिक वे रविवार व सोमवार दो दिन बीकानेर में रहेंगी। कार्यक्रम में जूनागढ़ के सामने किसी आम सभा की जानकारी नहीं दी गई है। उधर, सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवार के पुत्र रविशेखर मेघवाल ने सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम को पूरी तरह व्यक्तिगत बताया है।वसुंधरा राजे सुबह पौने दस बजे जयपुर से हेलिकॉप्टर से रवाना होंगी और ग्यारह बजे देशनोक पहुंचेगी। वहां करणी माता मंदिर में पूजा अर्चना के बाद एक बजे मुकाम पहुंचेगी। वहां भी दर्शन और पूजा करके बीकानेर शहर के लिए रवाना होगी। वो सबसे पहले बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धि कुमारी के निवास पर पहुंचेगी। जहां उनकी माताजी के निधन पर शोक व्यक्त करेगी। इसके बाद देहात भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सहीराम दुसाद और पूर्व मंत्री मानिक चंद सुराना के निवास पर पहुंचेगी। यहां भी दोनों वरिष्ठ भाजपा नेताओं के निधन पर शोक व्यक्त करेगी।

इसी दिन पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी भाजपा में शामिल होंगे। भाटी गुट की ओर से स्पष्ट बताया जा रहा है कि वो नौ अक्टूबर को भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसके लिए जूनागढ़ के सामने सभा की तैयारी हो रही है। स्वयं भाटी बीकानेर के अलावा देशनोक, नोखा व श्रीकोलायत सहित अनेक कस्बों व गांवों में मीटिंग करके अपने समर्थकों काे बीकानेर बुला रहे हैं। उधर, राजे के कार्यक्रम में इसका कोई जिक्र नहीं है।


Share This News