ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20220927 WA0026 सड़क हादसे में 2 कई मौत, अनेक घायल, पीबीएम में भर्ती Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। नागौर जिले के अठियासन के निकट देर रात झुंझाला से दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रक से टकरा गई. वहीं, हादसे मे दो जनों की मौत हो गई और दस से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए.

श्रद्धालुओं से भरी बस कुचेरा थाना क्षेत्र के झुंझाला से दर्शन कर नागौर की ओर आ रही थी. वहीं, ट्रक नागौर से कुचेरा की ओर जा रहा था. इसी दौरान अठियासन गांव के निकट भिड़ंत हो गई. हादसे में बस सवार एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, एक बच्ची को नागौर जेएलएन अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई.

हादसे में दस से अधिक बस सवार घायल हो गए. हादसा होते ही बस में सवार श्रद्धालुओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और नागौर जेएलएन अस्पताल भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया.चार गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया. नागौर वृताधिकारी विनोद कुमार सीपा ने बताया कि बस में सवार श्रद्धालु पहले रामदेवरा गए थे. उसके बाद वह झूंझाला दर्शन कर वापस अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान अठियासन के पास बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई, जिसमे एक बुजुर्ग और एक बच्ची की मौत हो गई।


Share This News