IMG 20220927 183815 राजस्थान में तनातनी के बीच सचिन पायलट दिल्ली पहुंचे, यह हुआ निर्णय ! Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज जयपुर। कांग्रेस में तनातनी और राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान के बीच सचिन पायलट दिल्ली पहुंचे हैं। कांग्रेस आलाकमान अब क्या फैसला लेगा ? इस पर सभी की टकटकी है।

सचिन पायलट ने सोमवार को ये बयान दिया था कि वो अभी दिल्ली नहीं जा रहे हैं और जयपुर में ही हैं। आलाकमान के फैसले के बाद ही वो फैसला करेंगे। ऐसे में अब पायलट के दिल्ली जाने से सियासी गलियारों में बहस तेज हो गई है।दिल्ली पायलट के दिल्ली रवाना होने से पहले करीबी सूत्रों ने कहा कि पायलट निजी काम से दिल्‍ली गए हैं और इसका मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम से कुछ लेना देना नहीं है। वे दोपहर में न‍ियम‍ित उड़ान से द‍िल्‍ली गए।

इस बीच पायलट ने मीडिया के एक वर्ग में आई उन खबरों का खंडन किया है कि उनकी मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर पार्टी आलाकमान से बात हुई है। पायलट ने ट्वीट कर इस खबर को असत्‍य बताया है। राजस्थान में कांग्रेस विधायक दल की बैठक रविवार रात को मुख्यमंत्री आवास पर होनी थी, लेकिन गहलोत के वफादार कई विधायक बैठक में नहीं आए। उन्होंने संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल के बंगले पर बैठक की और फिर वहां से वे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी से मिलने चले गए थे। गहलोत ने पूर्व में एआईसीसी अध्यक्ष पद के लिये चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।


Share This News