ताजा खबरे
IMG 20220812 185152 9 फेक न्यूज़ दिखाने पर 10 यूट्यूब चैनल के 45 वीडियो को बैन Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। जमाना तेज़ी से बदल रहा। पूरा संसार अब आपकी जेब मे है लेकिन कुछ लोग इस ऑनलाइन सिस्टम का दुरुपयोग कर रहे है। सरकार ने धार्मिक समुदायों के बीच नफरत फैलाने के इरादे से कंटेंट में छेड़छाड़ करने और फेक न्यूज़ दिखाने के लिए 10 यूट्यूब चैनल के 45 वीडियो को बैन करने का आदेश दिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि जिन वीडियो को प्रतिबंधित किया गया है, उन्हें कुल मिलाकर 1.30 करोड़ बार देखा जा चुका है और उनमें दावा किया गया है कि सरकार ने कुछ समुदायों के धार्मिक अधिकार छीन लिए हैं। ठाकुर ने कहा, ‘‘इन चैनलों में ऐसे कंटेंट थे, जो समुदायों के बीच भय और भ्रम फैलाती है।’’सरकार की साइबर सेल की पैनी नज़र यु ट्यूब सहित अन्य एप्प व ऑनलाइन मीडिया पर है। इसलिए सचेत रहें


Share This News