ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220812 080736 2 बाबूलाल की हत्या की वजह बने अवैध संबंध Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बाबूलाल के हत्या कर शव जलाने के पीछे अवैध संबंधों की बात सामने आई है। हत्या के दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अनेक हैरान करने वाले राज सामने आए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार बीकानेर के ऊपनी निवासी मनोज जाट पटेल नगर किराए के मकान में रहता है। यहीं पर रामनिवास भी रहता है। जानकारी के अनुसार दोनों कॉलेज स्टूडेंट है। जबकि अक्कासर निवासी 22 वर्षीय मृतक बाबूलाल पुत्र जग्गाराम मेघवाल का ससुराल पटेल नगर में है। मृतक बाबूलाल की पत्नी व मुख्य आरोपी मनोज के बीच रिलेशनशिप होने की बात सामने आई है। हत्या के तीन दिन पहले ही बाबूलाल अक्कासर से बीकानेर आया था। उसका रिश्तेदार पीबीएम में भर्ती था। इसी सिलसिले में वह यहां था। इस दौरान रात को ससुराल रहने जाता था। मंगलवार की रात मनोज व रामनिवास ने पवनपुरी के ठेके पर शराब पी। इसके बाद एक दोस्त टैक्सी में बैठकर घर गया, मोटरसाइकिल लेकर वापिस आया। यहां से दोनों जयपुर रोड़ गए। दोनों ने जयपुर रोड़ के एक ठेके से बीयर खरीदी। बाबूलाल और दोनों आरोपियों ने बाय-पास स्थित घटनास्थल पर बीयर पी। जब बाबूलाल भी नशे में धुत्त हो गया, तब आरोपियों ने चाकू से उसका गला काट दिया। आरोपियों ने मृत बाबूलाल को जला दिया, ताकि कोई उसे पहचान ना सके। लेकिन पुलिस ने जानकारी मिलते ही तुरंत जाल बिछाना शुरू कर दिया।इस बीच बाबूलाल की हत्या की साज़िश में उसकी पत्नी शामिल थी या नहीं, इसकी जांच चल रही है। मामले की जांच एएसपी सुनील कुमार कर रहे हैं। पुलिस जांच में यह सामने आया है कि मृतक बाबूलाल की पत्नी व आरोपी मनोज के बीच अवैध संबंध थे। इसी वजह से आरोपी ने बाबूलाल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई बताते हैं। जयनारायण व्यास कॉलोनी थानाधिकारी महावीर प्रसाद मय टीम व हैड कांस्टेबल दीपक यादव मय डीएसटी टीम ने चार घंटों में ही आरोपियों को दबोच लिया।


Share This News