ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220812 191458 1 लुटेरी दुल्हन ने दिया चकमा, आभूषण सहित फरार, सीसी टीवी में कैद हुई घटना Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। देश में अब विवाह एक व्यवसाय बनता जा रहा है। सामाजिक परिवेश तेज़ी से बदला है। अनेक राज्यों में विवाह के बाद पति पर दबाव, तलाक़ इसके बाद पुलिस केस और फिर मोटी रकम ऐंठना। महिलाओं द्वारा ऐसे भी आरोप पति व ससुराल वालों पर लगाये जाते है जो कल्पना से परे है। कानून भी महिला का पक्ष लेता है और पुरुष पक्ष को आर्थिक व मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। बीकानेर सहित राजस्थान व देश के राज्यों में मामले बढ़ रहे हैं। पैसे ने व्यक्ति व समाज को बौना कर दिया है। इसके चलते महिलाएं भी कोई अपराध करने से गुरेज नहीं करती। इन हालातों के चलते भारतीय समाज मे 27 वर्ष से 40 वर्ष तक आयु के अविवाहित युवक युवतियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बहरहाल, उत्तर प्रदेश के सम्भल में ससुराल से कीमती जेवर और कैश लेकर एक दुल्हन रात के समय फरार हो गई। लुटेरी दुल्हन ने खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया था. खाना खाने के बाद ससुराल के लोग गहरी नींद में सो गए. जब सुबह जागे तो घर की हालत देख सभी के होश उड़ गए. दुल्हन बालकनी की रेलिंग से साड़ी बांधकर नीचे उतरी और प्रेमी के साथ भाग निकली. दोनों के साथ में जाने का सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। सम्भल के सदर कोतवाली इलाके के हल्लू सराय में रहने वाले अंकुश ठाकुर की शादी 4 महीने पहले शिवपुरी (मध्य प्रदेश) की रहने वाली युवती मनीषा से हुई थी. अंकुश का परिवार बड़ी ही धूम-धाम के साथ मनीषा को अपने घर संभल लेके आया था. इसी बीच, मनीषा ने ससुराल से भागने का प्लान बनाया और 1 सितंबर की रात में पूरे परिवार को खाने और दूध में बेहोशी की दवा मिलाकर बेहोश कर दिया.सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि लुटेरी दुल्हन मनीषा 70 हजार रुपये कैश और सुसराल की सारी ज्वेलरी लेकर छत की रेलिंग से साड़ी बांधकर नीचे उतरी और वहां से अपने प्रेमी के साथ भाग खड़ी हुई। अंकुश ने कहा, मनीषा का हर्ष शर्मा नाम के लड़के से लव अफेयर चल रहा था। हर्ष भी शिवपुरी का रहने वाला है. हमने घर में हुई लूट की सूचना पुलिस को दे दी है और सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दी है। ससुराल वाले युवती के हौंसले को देखकर सकते में है।


Share This News