IMG 20220721 110815 कोरोना के साथ ही गायों पर बड़ा खतरा! पशु पालक परेशान Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। दुनिया के कई देशों में कोरोना की मार जारी है। बीकानेर में आज 18 पॉजिटिव आये हैं। कोरोना की मार के साथ ही राजस्थान के बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर में पिछले दो महीनों में गायों में लम्पी स्किन ( lumpy skin virus ) बीमारी फैल रही है. जिससे सैकड़ों गायें काल के गाल में समा रही है. ये वैसी ही खतरनाक बीमारी बताई जा रही है. जैसा इंसानों के लिए कोराना की बीमारी रही. जानेंगे कि लंपी स्किन बीमारी क्या है. लंपी स्किन बीमारी का इलाज क्या है. लंपी स्किन बीमारी की दवा क्या होती है.लंपी स्किन बीमारी (Lumpy Skin Disease) सबसे पहले 1929 में अफ्रिका में मिली थी. लेकिन पिछले कुछ सालों में ये बीमारी दुनिया के कई देशों में फैली है. साल 2016 में रूस में इस बीमारी ने तबाही मचाई थी. तो 2015 में ग्रीस और तुर्की जैसे देशों में भी पशुओं की मौतों ने हाहाकार मचाया. जुलाई 2019 में ये बीमारी भारत के पड़ौसी देश बांग्लादेश में देखने को मिली थी. जिसके बाद इसी इलाके के दूसरे देशों में भी फैली। पशुओं की हानि से किसान व पशुपालक परेशान है।lumpi scin कोरोना के साथ ही गायों पर बड़ा खतरा! पशु पालक परेशान Rajasthan News Portal राजस्थान


Share This News