IMG 20220721 193727 जूनागढ़ की खाई का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा, राज्यश्री कुमारी ने लिखी चिट्ठी, ऐतिहासिक धरोहर के प्रति उपेक्षित रवैया अपनाने का आरोप Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। महाराजा रायसिंहजी ट्रस्ट की ट्रस्टी व बीकानेर राजपरिवार के सदस्या अर्जुन अवार्डी प्रिंसेस राज्यश्री कुमारी जी ने ऐतिहासिक जुनागढ़ की दीवार के संरक्षण व बरसात के पानी व सीवर लाईन के पानी से हो रही क्षति को रोकने हेतू पत्र लिखकर सरकार व प्रशासन से पानी निकासी की उचित व्यवस्था व सीवर लाईन को दुरुस्त करवाकर जुनागढ़ फोर्ट की दिवार को हो रही क्षति को रोकने के लिए अपील की हैं। मुख्य मंत्री व पर्यटन मंत्री को लिखे पत्र में राज्यश्री ने कहा कि जुनागढ़ फोर्ट विश्व प्रसिद्व धरोहर हैं तथा पर्यटन का मुख्य केन्द्र हैं अतः इस तरह के कुप्रबन्ध के कारण यदि बरसात व सीवर लाईन का पानी जुनागढ़ की खाई में छोडा जाता हैं तो आने वाले देशी विदेशी पर्यटकों के सामने प्रशासन की खराब छवि प्रस्तुत होती हैं।यदि समय रहते बरसात के पानी व सीवर लाईन के पानी को जुनागढ़ किले की खाई में जाने से नही रोका गया तो जल्द ही यह ऐतिहासिक धरोहर क्षतिग्रस्त होनी शुरु हो जायेगी जिसके लिए जिला प्रशासन जिम्मेवार होगा। पत्र में कहा गया है कि नगर निगम व जिला प्रशासन इस गंभीर समस्या की और ध्यान नहीं दे रहा। अनेक बार अवगत करवाया जा चुका। पानी की निकासी के व्यापक प्रबन्ध नही होने से जूनागढ़ को नुकसान हो रहा है। ऐतिहासिक धरोहर को बचाने के लिए कार्रवाई की जाए।


Share This News