ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220707 133800 बीकानेर : सड़क हादसे में 3 की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। जिले सड़क हादसे में तीन जनों की मौत हो गई। बीकानेर नोखा के चरकड़ा गांव में एक ही दिन में तीन युवा अकाल काल के ग्रास बन गये है। देर रात अज्ञात बोलरो की चपेट में आने से चरकड़ा निवासी मूलसिंह राजपूत की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। इसके बाद अब एक सड़क हादसे में दो और युवकों की मौत हो गई । ये दोनों युवा चरकड़ा गांव के बताएं जा रहे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पारवां के पास हुए सड़क हादसे में चरकड़ा निवासी रेवन्तराम की मौत हो गई। जबकि दूसरे की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि रेवन्तराम व एक अन्य जना मोटरसाइकिल पर जा रहे थे कि तेज गति से आ रही बोलरो ने चपेट में ले लिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने बाद  भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष हनुमान राहड मौके पर पहुंच गये और दोनों को अस्पताल पहुंचाया।


Share This News