ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20220707 WA0058 पार्षद के जन्मदिन पर किये कार्यों की हो रही सराहना Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। आमतौर पर हर व्यक्ति अपने जन्मदिन को यादगार बनाने के लिये हजारों रूपये खर्च करता है और चकाचौध की इस दौर में खूब प्रदर्शन करता है। लेकिन कुछ लोग होते है जो अपने जन्मदिन पर ऐसी अनूठी मिशाल पेश करते है। जो अन्य लोगों के लिये मिशाल बन जाती है। जी हां कुछ ऐसा ही कर दिखाया है पार्षद मनोज विश्नोई ने। जिन्होंने आज अपने जन्मदिन पर सामाजिक सरोकार के ऐसे कार्य किये है,जिसने हर किसे को सीख दी है और ऐसा करने के लिये प्रेरित किया है। विश्नोई ने अपने जन्मदिन पर आज न केवल उदयपुर के कन्हैयालाल टेलर के परिजनों को आर्थिक संबंल प्रदान करने 51 हजार रूपये सहायता दी। बल्कि आठवीं कक्षा की सीमा नायक नामक बालिका की पढ़ाई का एक साल का खर्च का बीड़ा भी उठाते हुए सहयोग प्रदान किया। साथ ही अनेक झुग्गी झोपडिय़ों में गरीब बच्चों के लिये पाठय सामग्री भी वितरित की। इस मौके पर विश्नोई ने 51 क्विंटल चारा भी गौवंश के लिये गौशालाओं में सुपुर्द किया। इस दौरान उनके पुत्र शौर्य व परिजन भी मौजूद रहे।


Share This News