ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20211103 181707 पाकिस्तान पहुंच रही थी भारत से सूचनाएं, 3 जासूस गिरफ्तार Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर संभाग में समय समय पर जासूस पकड़े जाते है। जासूसी में कबूतर जैसे परम्परागत प्राणियों के अलावा आधुनिक ड्रोन सहित अन्य संसाधनों का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां सतर्क है। सीआईडी ने बीकानेर संभाग से 3 पाकिस्तानी जासूसों को गिरफ्तार किया है जो कि विभिन्न माध्यमों से भारत से जुड़ी जानकारियां भेज रहे थे । ऑपरेशन सरहद के तहत सीआईडी के इंटेलिजेंस महानिदेशक उमेश मिश्रा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गयी हैटीम ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को भारत के बॉर्डर इलाकों से जुड़ी जानकारियां देने वाले अब्दुल सत्तार , रामसिंह , नितिन यादव को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार किए गया अब्दुल सत्तार हनुमानगढ़ के डबली राठान , नितिन यादव सूरतगढ़ और रामसिंह बाड़मेर हाल सूरतगढ़ के रहने वाले है । मिली जानकारी के अनुसार अब्दुल सत्तार वर्ष 2010 से लगातार पाकिस्तान की यात्रा कर रहा था और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के स्थानीय एजेंट के रूप में यह काम कर रहा था । वहीं नितिन यादव हनी ट्रेप में फंसने के चलते सामरिक सूचनाएं भेज रहा था । रामसिंह नाम का जासूस सीमावर्ती क्षेत्र के फोटो वीडियो शेयर कर रहा था। तीनों के मोबाइल खंगालने पर टीम को यह जानकारियां मिली है।


Share This News