ताजा खबरे
IMG 20220628 104338 हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा बोले-अभी जिंदा हूँ इस धरती से बोल रहा हूँ ! Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। इन दिनों दो तरह की खबरें तेज़ी से वायरल हो रही है। पहली तो यह कि कवि सुरेंद्र शर्मा के निधन की झूठी फेक खबर। दूसरी यह कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बताया कि ‘मैं जिंदा हूं’। सुरेंद्र शर्मा ने वीडियो  शेयर करते हुए कहा कि- ‘प्रिय दोस्तों, मैं सुरेंद्र शर्मा हास्यकवि जिंदा धरती से बोल रहा हूं। आप ये नहीं सोचे कि मैं ऊपर जा चुका हूं। किसी और पंजाब के कलाकार का निधन हुआ है। मैं उस कलाकार के परिवार को अपनी संवेदना देना चाहता हूं और जो लोग मेरे लिए संवेदना देना चाहते हैं, उन्हें कुछ साल और इंतजार करना होगा। अभी तो मुझे लोगों को और हंसाना है। इससे ज्यादा मैं और अपने जिंदा रहने का सबूत नहीं दे सकता। आप स्वस्थ रहें, मस्त रहें और सब लोग तंदुरुस्त रहें।’

बता दें – जिनका निधन हुआ है वो पंजाबी इंडस्ट्री के अभिनेता सुरिंदर शर्मा थे। वह फिल्मों में कॉमेडी किरदारों के लिए जाने जाते थे। उन्होंने पंजाबी फिल्म ‘सत श्री अकाल’ से अपने अभिनय के करियर की शुरूआत की थी । 


Share This News