IMG 20211103 181707 20 समलैंगिक मामला उजागर होने के बाद दो पुलिसकर्मी निलम्बित, राजस्थान पुलिस में खलबली Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। राजस्थान पुलिस में एसएचओ-कांस्टेबल के बीच समलैंगिक संबंध का मामला सामने आया है। इसका पता तब चला जब कांस्टेबल ने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। ढाई लाख रुपए ऐंठ लिए और पांच लाख और लग्जरी कार की और डिमांड कर दी। मामला नागौर का है। यह भी बताया जा रहा है कि कांस्टेबल के पास न्यूड वीडियो चैट से लेकर दोनों के बीच हुए फिजिकल रिलेशन तक के वीडियो थे। परेशान होकर एसएचओ ने इसकी शिकायत की तो सभी हैरान रह गए। एसएचओ को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोपी कॉन्स्टेबल को सस्पेंड करने के साथ ही गिरफ्तार किया गया है। यह पूरा सनसनीखेज मामला नागौर का है।

पुलिस महकमे में खलबली
इस मामले के बाद राजस्थान पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। नागौर स्थित एक थाने के एसएचओ (57) और डेगाना थाने में पोस्टेड कॉन्स्टेबल प्रदीप बाज्या (32) की करीब 8 महीने पहले फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। जब दोस्ती हुई, उस दौरान प्रदीप की तैनाती बड़ी खाटू थाने में थी। दोनों में अलग-अलग सोशल मीडिया ऐप से कॉन्टैक्ट में थे। दोनों के बीच अश्लील चैटिंग होने लगी। दोनों के बीच कई बार फिजिकल रिलेशन भी हुए। इतना ही नहीं दोनों के बीच रोजाना फोन सेक्स से लेकर न्यूड कॉलिंग तक होने लगी। इधर, एसएचओ को पता नहीं था कि कॉन्स्टेबल प्रदीप उसकी यह सारी हरकतें रिकॉर्ड कर रहा है। इसके बाद वह ब्लैकमेल करने लगा।


Share This News