ताजा खबरे
IMG 20220511 111942 45 एटीएम बैंक : 15 हज़ार तक ओटीपी की जरूरत नहीं, पहले थी 10 हज़ार लिमिट Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज, नई दिल्ली। बैंक ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एटीएम सुविधा में परिवर्तन किया है। अब बिना ओटीपी के 15 हजार रुपये तक की ऑटो डेबिट के नियम को लागू कर दिया है। इस नए नियम के तहत 15 हजार रुपये तक का भुगतान होने की स्थिति में आपको वेरिफाई या मंजूरी के लिए ओटीपी एंटर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

पहले 10 हजार थी लिमिट: अब तक यह नियम 10 हजार रुपये के लिए था। इससे अधिक रकम की ऑटो डेबिट होने पर यूजर को वेरिफाई करने के लिए ओटीपी एंटर करना अनिवार्य था। अब इस लिमिट को 5 हजार रुपये बढ़ाकर 15 हजार कर देने से उन यूजर्स को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें अधिक भुगतान करना होता है। इसमें डेबिट, क्रेडिट कार्ड या मोबाइल वॉलेट आदि से भुगतान करना शामिल है।आरबीआई के मुताबिक इस सुविधा को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है और अब तक इस ढांचे के तहत 6.25 करोड़ से अधिक मैंडेट रजिस्टर्ड किए गए हैं, जिसमें 3,400 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय व्यापारी शामिल हैं।


Share This News