ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220617 143039 गुरमीत राम रहीम सिंह को एक महीने की पैरोल Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। दुष्कर्म मामले में जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक महीने की पैरोल मिल गई है। राम रहीम सिंह 2017 में बलात्कार के मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद से हरियाणा के रोहतक की जेल में बंद है। 

इस बारे में रोहतक जेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘‘राम रहीम को एक महीने की पैरोल मिली है और वह शुक्रवार को जेल से बाहर आएगा।’’ इससे पहले फरवरी में डेरा प्रमुख को तीन सप्ताह की छुट्टी दी गई थी। 

20 साल जेल की सजा 

डेरा प्रमुख सिरसा में अपने आश्रम में दो महिला शिष्यों के साथ बलात्कार के मामले में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है। सिरसा में डेरा सच्चा सौदा का मुख्यालय है। उसे अगस्त 2017 में पंचकूला में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने दोषी ठहराया था। वह रोहतक के सुनारिया जेल में बंद है। बताया जा रहा है कि इस दौरान राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बरनावा में स्थित डेरा सच्चा सौदा के आश्रम जा सकता है। 

अप्रैल 2022 में एक मामले की सुनवाई करते हुए पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को लेकर कहा था कि वह ‘‘कट्टर कैदियों’’ की श्रेणी में नहीं आता है। न्यायमूर्ति राज मोहन सिंह की अदालत ने पटियाला निवासी एक व्यक्ति द्वारा दायर उस याचिका का निपटारा किया, जिसमें फरवरी में गुरमीत राम रहीम सिंह को दी गई फरलो को चुनौती दी गई थी। 


Share This News