ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20220603 184434 जयपुर रोड पर एक तरफा यातायात व्यवस्था लागू मिर्च गली दुपहिया वाहनों के लिए बन्द Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। जयपुर रोड स्थित म्यूजियम सर्किल पर ट्रेफिक जाम की स्थिति से बचने और यातायात आवागमन को सहज व सुचारू बनाने के लिए सर्किल पर वन वे यातायात व्यवस्था लागू की गई है।
संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन की पहल पर यह व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत जयपुर रोड से वीर दुर्गादास सर्किल की ओर जाने वाले वाहनों के आवागमन को एक तरफा रास्ता दिया गया। इसी प्रकार वीर दुर्गादास सर्किल से जयपुर रोड़ पर आने वाले वाहनों के लिए भी एक तरफा रास्ते की व्यवस्था की गई।
जयपुर रोड़ से वीर दुर्गादास सर्किल जाने वाले वाहनों को टाउन हॉल के सामने पीडब्ल्यूडी कार्यालय कॉर्नर से होते हुए मुख्य सड़क पर जाना होगा।उन्होंने बताया कि जयपुर रोड पर आने वाली कोई बस करण होंडा के आगे ठहराव नहीं करेगी। बसों को टेस्सीटोरी पार्क के पास रुककर सवारियां लेनी होगी। इस व्यवस्था में यात्रियों के लिए पार्क में छाया, पानी की व्यवस्था रहेगी। इससे इस चौराहे पर जाम से निजात मिलेगी।

मिर्ची गली को दोपहिया वाहनों के लिए किया गया बंद
इसी प्रकार फड़ बाजार स्थित मिर्ची गली को भी दोपहिया वाहनों के लिए बंद कर महात्मा गांधी मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाई गई है।


Share This News