ताजा खबरे
मारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजह
IMG 20220511 111942 2 लुटेरी दुल्हन का मामला, महिला दलाल गिरफ्तार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। शादी से जुड़े मामले अब जी का जंजाल बनते जा रहे हैं। लुटरी दुल्हनों ने कइयों की नींदें हराम कर रखी है। बीकानेर में एक और मामला लुटरी दुल्हन का सामने आया है। झांसा देकर लाखों रुपए हड़पने की आरोपी महिला दलाल को नोखा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया पुलिस है। आरोपियों से षड़यंत्र में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है इस बारे में थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने मीडिया को बताया कि आरोपियों ने अपने पति व साथियों के साथ मिलकर पीड़ित से तीन लाख रुपए लेकर शादी करवाई , जिस पर दुल्हन लाखों रुपए के गहने लेकर फरार हो गई। तब पुलिस ने 31 मई को दुल्हन प्रियंका को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। महिला दलाल से षड़यंत्र में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है । थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश के लिए कोलकाता पहुंची और पीड़ित के साथ षड्यंत्रपूर्वक शादी रचाकर लाखों रुपए हड़पने वाली आरोपी दुल्हन प्रियंका सरदर निवासी पश्चिम कोलकाता को 31 मई , 22 गिरफ्तार कर लिया । उसे न्यायालय में पेश किया जहां जेल भेज दिया था । गुरुवार को मुखबीर से सूचना मिली कि मामले में आरोपी महिला दलाल ममता चौधरी लुटेरी दुल्हन की जमानत करवाने के लिए नोखा आई हुई है जिस पर पुलिस टीम ने आरोपी महिला दलाल ममता चौधरी पत्नी महेश चौधरी निवासी पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार कर लिया । लुटेरी दुल्हन प्रियंका द्वारा पीड़ित के घर से चुराए गए आभूषण में से एक चांदी की पायल व एक जोड़ी बिछुड़ी आरोपी दलाल ममता चौधरी से बरामद किया गया । आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया । षडयंत्र में शामिल शेष आरोपीगण की तलाश है । इसमे वार्ड 26 निवासी ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था ।


Share This News