ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220526 WA0116 डागा की स्मृति में पक्षियों का आशियाना बनेगा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। स्वर्गीय विजयचंद जी डागा की स्मृति में व्रद्धजन पथ पर रोट्रेक्ट क्लब की प्रेरणा से होगा बहुमंजिला पक्षी घर का निर्माण कार्य प्रारंभ। रोट्रेक्ट क्लब, बीकानेर की प्रेरणा से एवं मोहित ओर रोहित डागा के आर्थिक सहयोग से स्वर्गीय विजयचंद जी डागा की स्मृति में डागा परिवार ने विशाल 12 मंज़िल पक्षी आवास ग्रह (पिजन हाउस) का निर्माणकार्य प्रारम्भ संभागीय आयुक्त IAS श्री नीरज के पवन एवं रोट्रेक्ट सदस्य रोहित डागा के करकमलों द्वारा किया गाया। क्लब अध्यक्ष प्रशांत कल्ला एवं गौरव चौधरी ने बताया की भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बीकानेर संभागीय आयुक्त IAS श्री नीरज के पवन जी उपस्थित रहे। प्रकल्प संयोजक गौरव मुन्धड़ा एवं सी.ए योगी बागड़ी ने बताया कि संभागीय आयुक्त श्री नीरज के पवन ने भामाशाह परिवार की तरफ़ से रोहित डागा का इस पुनीत कार्य को प्रारंभ करवाने हेतु प्रशासन की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया एवं रोट्रेक्ट सदस्यों को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करवा पिजन हाउस का लोकार्पण करवाने हेतु कहा। इसके साथ साथ आगामी समय में अनेक प्रकल्पों के साथ रोट्रेक्ट क्लब को बीकानेर शहर के विकास हेतु आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया। इस प्रकल्प में पूर्व डी.आर.आर सुरेंद्र जोषी, रोहित पचीसिया, कमल राठी, प्रिन्स करनाणी, ललित स्वामी, आकाश बेगानी, सत्यम अग्रवाल, निपुण राठी, अभिमन्यु जाजड़ा, भानु जिंदल, आयुष बाहेती एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।


Share This News