ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220526 WA0213 भाजपा जन समस्याओं को लेकर करेगी 30 मई को प्रदर्शन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर भारतीय जनता पार्टी शहर जिले के मण्डल व मोर्चा के पदाधिकारियो की बैठक गांधीनगर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी श्री ओम सारस्वत ने कहा कि आने वाले 18 माह भारतीय जनता पार्टी के लिए राजस्थान की राजनीति में निर्णायक रहेंगे। संगठनात्मक गतिविधियों के अतिरिक्त कार्यकर्ताओ को राजस्थान सरकार की जनविरोधी नीतियों का मुखर होकर विरोध करना होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सभी मोर्चो पर विफल रही है। सरकार ने आम जनता के साथ छल किया है। आम आदमी अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। किसानों की कर्जमाफी, बेरोजगारों को महंगाई भत्ता, बदहाल कानून व्यवस्था, महिला दुष्कर्म की बढ़ती घटनाएं, दुराचार, चोरी, डकैती, राहजनी , मानव तस्करी, दलितो को अपमानित करना, मोब लिंचिंग जैसी घटनाओं ने नए रिकॉर्ड बनाए है। अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए सरकार अब प्रदेश का साम्प्रदयिक माहौल को खराब करने पर लगी है। कोटा, बूंदी, बारां, करोली, जोधपुर, भीलवाड़ा, इत्यादि की घटना सुनियोजित तरीके से करवाई गई है। ऐसे विफल सरकार को अब उखाड़ फेंकने का समय आ गया है।

भारतीय जनता पार्टी शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने इस अवसर पर कहा कि बीकानेर शहर में जनसमस्याओं का अंबार लगा हुआ है। जिले से सरकार में 3 मंत्रियो के होने के बावजूद भी आज जिला विकास के नाम पर पिछड़ चुका है। मुख्यमंत्री बजट घोषणाएं धन अभाव में ठप्प पड़ी है। रेल फाटक समस्या, चिकित्सा सुविधा,सुपर स्पेशिलिटी का नहीं चालू करने, सड़क, बिजली पानी, नहर बंदी के समय पेयजलापूर्ति , गर्मी में व्यापक बिजली कटौती, पशुओं का चारा, गौशाला को मिलने वाला अनुदान, युवाओं का रोजगार के नाम पर ठगी,पर्चा लीक की घटनाओं ने सरकार की नींव हिलाने का काम किया है।
बीकानेर की आम जनता सरकार की नीतियों से अब उकता चुकी है। जनता में सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है। जनमानस की भावना को लेकर भारतीय जनता पार्टी बीकानेर 30 मई को जिला कलेक्टर कार्यालय के सम्मुख विशाल प्रदर्शन कर सरकार के विरुद्ध ब्लैक पेपर जारी करेगी।इस जनाक्रोश रैली के लिए पश्चिम विधानसभा से गोकुल जोशी और एडवोकेट अशोक प्रजापत पूर्व विधानसभा के लिए संयोजक नियुक्त किये गए है तथा जिला मंत्री कौशल शर्मा को सह सयोंजक नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी श्री ओम सारस्वत द्वारा
सभी मण्डल अध्य्क्ष, मोर्चो के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये गए। आज की बैठक में चंद्रप्रकाश गहलोत, दिनेश महात्मा, कमल आचार्य, मुकेश ओझा, विनोद करोल, अजय खत्री, नरसिंह सेवग, श्रीमती सुमन छाजेड, श्याम सुंदर चौधरी, सोहनलाल चांवरिया, अर्जुन कुमावत,वेद व्यास, जिला महामंत्री अनिल शुक्ला, उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, जिला मंत्री कौशल शर्मा उपस्थित थे।


Share This News