ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20210920 005005 19 कर्मचारियों को मिलेगा यह तोहफा, सैलरी इतनी बढ़ेगी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। एक बार फिर मोदी सरकार केन्द्रीय कर्मचारियों को तोहफा देने की तैयारी कर रही है। इससे पहले 30 मार्च को केन्द्रीय कर्मचारियों को खुशखबरी देते हुए उनके महंगाई भत्ते को तीन फीसदी बढ़ा दिया था. इससे केन्द्रीय कर्मचारियों का डीए लगभग नौ महीने में बढ़कर दोगुना हो चुका है. अब केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को 34% की दर से डीए मिलेगा. मोदी सरकार के इस ऐलान से 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनरों को फायदा पहुंचेगा.मोदी सरकार केन्द्रीय कर्मचारियों को फिर से तोहफा देने की तैयारी कर रही है. बता दें कि केंद्र सरकार ने हाल ही में महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी की थी. सरकार द्वारा तीन प्रतिशत डीए बढ़ोतरी के साथ ही अन्य भत्तों में बढ़ोतरी को लेकर तस्वीर कुछ हद तक साफ हो गई है.जल्द ही कर्मचारियों के इन तीन अलाउंस में बढ़ोतरी हो सकती है. इस लिस्ट में ट्रेवल अलाउंस (Travel Allowance), सिटी अलाउंस (City Allowance) और एचआरए (House Rent Allowance) शामिल हैं. ऐसा माना जा रहा है कि एचआरए में तीन फीसदी तक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. इसके साथ ही डीए बढ़ोतरी से केन्द्रीय कर्मचारियों की सैलरी में और इजाफा हो सकता है।


Share This News